तमंचा लेकर विद्यालय पहुंचा छात्र, मचा हड़कंप

Spread the News

हरिद्वार। हरिद्वार जिले के लक्सर में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की समाजशास्त्र की परीक्षा के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग छात्र तमंचा लेकर परीक्षा देने पहुंचा। इस घटना से शिक्षकों और नकल रोकने के लिए तैनात उड़न दस्ते के सदस्यों के होश उड़ गए। पुलिस के अनुसार, घटना लक्सर के एक इंटर कॉलेज में हुई, जहां परीक्षा के दौरान उड़न दस्ते के शिक्षकों ने नियमित तलाशी के दौरान एक छात्र की तलाशी ली। तलाशी में छात्र के पास से तमंचा बरामद हुआ, जिसके बाद परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। डरे हुए शिक्षकों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचे को कब्जे में लेकर छात्र को हिरासत में लिया। जांच में पता चला कि छात्र नाबालिग है। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे सख्त हिदायत देकर परिजनों के हवाले कर दिया। छात्र के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया और उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। लक्सर के कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया, “छात्र के नाबालिग होने के कारण उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। तमंचा पुलिस के कब्जे में है और इसके स्रोत की जांच की जा रही है।” पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि छात्र के पास तमंचा कहां से आया और वह इसे परीक्षा केंद्र में क्यों लेकर आया। इस घटना ने स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों के बीच बढ़ते हिंसक रुझानों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भी इस वाकये को लेकर चिंता देखी जा रही है।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…