उत्तराखंडलालकुआं:- शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया आंचल दुग्धशाला का शैक्षिक भ्रमण, दुग्ध उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया जान रोमांचित हुए छात्र…….

Spread the News

उत्तराखंडलालकुआं:- शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया आंचल दुग्धशाला का शैक्षिक भ्रमण, विद्युत उत्पादन के निर्माण की प्रक्रिया जान रोमांचित हुए छात्र…….

लालकुआँ। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को मुख्य दुग्धशाला का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को दुग्ध उत्पादों के उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण तथा आधुनिक परीक्षण प्रक्रियाओं की जानकारी देना था।

यहां पहुंचे 90 विद्यार्थियों ने आंचल के विभिन्न उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया को जाना और प्लांटों में उपयोग होने वाली अत्याधुनिक मशीनरी, स्वच्छता मानकों और हाइजीनिक पैकेजिंग सिस्टम को करीब से देखा। इतने बड़े औद्योगिक संयंत्र को देख छात्र रोमांचित हो उठे।

दुग्ध संघ के प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने बच्चों को बाजार में उपलब्ध रासायनिक मिश्रण वाले दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने शुद्ध, सुरक्षित और प्रमाणित उत्पादों के चयन पर विशेष जोर देते हुए बताया कि आंचल उपभोक्ता स्वास्थ्य को सर्वोपरि मानते हुए उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन करता है।

शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्पादन की तकनीक, परीक्षण प्रयोगशालाओं और गुणवत्ता जांच प्रक्रियाओं से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तृत और सरल भाषा में उत्तर दिया। अंत में, बच्चों ने दुग्धशाला के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि यह भ्रमण उनके लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।

कार्यक्रम में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, कारखाना प्रबंधक धर्मेन्द्र सिंह राणा,विजय चौहान, मनोज कुमार, सुमित पांडे एवं संजय तिवारी ,शिक्षकों में शिखा वर्मा शालिनी जोशी दिवाकर राणा मौजूद रहे ।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…

    कैंची धाम दर्शन को पहुंचे पर्यटकों की कार में लगी आग, देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग…