शांति व्यवस्था भंग करने पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार…..

Spread the News

हल्द्वानी। पुलिस द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लालकुआं पुलिस द्वारा 05 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस* के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

दिनांक 21.06.2026* को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खड़कपुर स्थित काली मंदिर के पास दो पक्ष शराब पीकर आपस में के विवाद एवं मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि दोनों पक्ष आपस में लड़ाई-झगड़ा कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने और आपस में उलझते रहे। स्थिति को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना एवं गंभीर अपराध की संभावना को देखते हुए तथा

शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 05 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस* के अंतर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

*गिरफ्तार व्यक्ति:-*

विजय कुमार(24),अमित कुमार(33),कृष्णा आर्या(33), विजय आर्या(34) और प्रकाश राम(34) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। सभी निवासी हल्दूचौड़।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…