सिडकुल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव….

रुद्रपुर। इंदिरा कॉलोनी स्थित एक घर में सिडकुल कर्मी का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, सतनाम सिंह यहां इंदिरा कॉलोनी में अपने परिवार के साथ किराए के कमरे में रहता था। यहां वह सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करता था। चार दिन पूर्व सतनाम की पत्नी बच्चों के साथ धारचूला अपने मायके गई थी। शाम को सतनाम नशे की हालत में घर पहुंचा और परिवार के लोगों से विवाद करने लगा। बाद में सभी परिजन सोने चले गए। रविवार की सुबह जब साली सतनाम को नाश्ता देने गई तो जीजा को फंदे से लटका हुआ पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी भी कल रात्रि से मृतक को कॉल कर रही थी,लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। अनुमान है कि सुसाइड शनिवार की देर रात को की होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; छह बाइक बरामद

    हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल से चुराते थे दोपहिया वाहन, मैकेनिक चोरी की बाइक के पार्ट्स काटकर बेचता था हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह…

    घर का ताला तोड़ उड़ाए जेवर, 19 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो सगे भाई…

    50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचे शातिर चोर, 2.69 लाख के जेवरात बरामद हल्द्वानी। लालकुआं के आजाद नगर में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के…