नैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन, महिलाओं और बच्चियों के साथ बर्बरता करने वाले ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज..देखें Video…

Spread the News

हल्द्वानी। ग्राम प्रधान से मारपीट मामले में वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने बरेली रोड पदमपुर देवलिया के ग्राम प्रधान रमेश जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वीडियो में प्रधान महिलाओं और बच्चियों को लात घुसो से पीटता दिखाई दे रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले में एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर लालकुआं पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए महिला की तहरीर के आधार पर प्रधान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

पुलिस का दबाव बढ़ने पर मामले को भटकाने के लिए बुधवार को आरोपी प्रधान, प्रधान संगठन के साथ एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठ गया था, ताकि पुलिस पर दबाव बनाया जा सके।

परंतु, एसएसपी के स्पष्ट निर्देशों के बाद पुलिस ने बिना किसी दबाव के आरोपी रमेश जोशी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

इसकारवायी से नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि देवभूमि में महिलाओं और बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या हिंसा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो कोई भी कानून को हाथ में लेगा या महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाएगा, उसके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह किसी भी रसूखदार पद पर क्यों न हो।

नैनीताल पुलिस आम जनमानस, विशेषकर महिलाओं से अपील करती है कि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ निडर होकर पुलिस से संपर्क करें।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…