एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता: 80 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the News

रुद्रपुर। नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा  जनपद उधम सिंह नगर के  थाना किच्छा  क्षेत्र से करीब 80 लाख रूपये की हेरोइन के साथ दो अंतरराज्य नशा तस्करों को गिरफ्तार किए है। एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर, उत्तराण्ड द्वारा थाना किच्छा पुलिस के साथ मिलकर दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बरामद करीब 262 ग्राम अवैध हेरोइन की खेप बरामद की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एसटीएफ ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ आर.बी. चमोला के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल देर शाम को उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए आजाद नगर शिव मंदिर के सामने दरऊ, किच्छा के पास से दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से कुल 262 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई ।
अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया कि वे यह हेरोइन शाहबुद्दीन से लेकर आये हैं जो रायनवादा बरेली का रहने वाला है। एसटीएफ टीम  द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

  • Related Posts

    छात्रा का अपहरण कर दर्जी फरार, सामाजिक संगठनों के दबाव के बाद प्राथमिक दर्ज….. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के दबाव के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी…

    कल नगर निगम में लगेगा समाधान शिविर, इन मामलों का होगा निपटारा… 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के ‘जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर निगम में विशेष समाधान शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर जिला प्रशासन की…