हल्द्वानी। विधायक के आवास पर बीड़ी के बंडल लेकर पहुंचे राज्य आंदोलनकारी, जानें क्या है मामला

Spread the News

हल्द्वानी। बृहस्पतिवार को राज्य आन्दोलन हरीश पनेरु डीडीहाट विधायक विशन सिंह चूफाल के हल्द्वानी स्थित आवास पर पहुंचे। पूर्व में विधायक द्वारा दिए गए बयान  कि विधायको के पास बीड़ी पीने के लिए पैसे नहीं हैं को लेकर पनेरु विधायक के आवास पर बीड़ी के बंडल लेकर पहुंचे, लेकिन आवास पर विधायक के ना मिल पाने पर पनेरू द्वारा उन्हें फोन किया गया। कुशल पूछने के पश्चात पनेरु ने विधायक से पूछा कि कौन से विधायक के पास बीड़ी पीने के लिए पैसे नहीं उसके लिए बीड़ी लाया हूं। पनेरु द्वारा बयान के बारे में पूछे जाने पर विधायक ने कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। पनेरु ने उनसे पूछा कि आपके द्वारा सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में महंगे इलाज का मुद्दा क्यों नहीं उठाया जाता है जिस पर उन्होंने जानकारी न होने की बात कही। पनेरु द्वारा मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के मुद्दे पर सवाल करने पर विधायक द्वारा कोई उत्तर नहीं दिया गया। यहां एनएस बरगली, भगवान सिंह मेहरा, सौरभ मेहरा, नवीन कैड़ा, सुरेश कुमार, नवीन पनेरु, विपिन पनेरु, खीमेश पनेरु, बबलू मेहरा ,दीपक मेहरा आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    15 अक्टूबर तक कुमाऊं की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कुमाऊं मंडल में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लोनिवि, एनएच, पीएमजीएसवाई, यूयूएसडीए और नगर निगम…

    हैप्पी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में शूटर दबोचा….

    Spread the News

    Spread the Newsपुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को पैर में लगी गोली, साथी फरार; हत्या में इस्तेमाल तमंचा बरामद हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में पतंजलि रोड स्थित देव धर्म…