सरस आजीविका मेला पहुंचे आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, स्वयं सहायता समूह के स्टालों का दौरा कर बढ़ाया महिलाओं का हौसला

Spread the News

हल्द्वानी: शुक्रवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे सरस मेला में प्रतिभाग किया। एक मार्च से शुरू हुए इस मेले में देशभर से आए स्वयं सहायता समूहों (SHGs) ने 250 स्टॉल लगाए हैं, जिनमें स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों की बिक्री हो रही है।कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मुख्य विकास अधिकारी अशोक पांडे और उनकी टीम के साथ मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर उनके उत्पादों और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने कुछ उत्पादों की खरीदारी भी की और आम जनता से अपील की कि वे स्थानीय उत्पादों की अधिक से अधिक खरीदारी करें। ताकि महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।दीपक रावत ने कहा कि सरस मेले का अधिक प्रचार-प्रसार होना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग यहां पहुंचें और उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिले। उन्होंने इस पहल को महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार के लिए महत्वपूर्ण बताया और आशा जताई कि यह मेला अत्यधिक सफल रहेगा।

  • Related Posts

    पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार, 55 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsआई-20 कार में हो रही थी नशीले पदार्थ की तस्करी, पुलिस ने वाहन भी किया सीज नानकमत्ता। ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी…

    50% आरक्षण के आदेश पर भड़का आक्रोश, एमबीपीजी कॉलेज में छात्र नेताओं का धरना—गेट का ताला तोड़कर परिसर में घुसे…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से छात्रसंघ चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण लागू किए जाने का आदेश जारी होते ही एमबीपीजी कॉलेज में विरोध के स्वर तेज हो…