बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसएसपी मीणा ने किया खुलासा

Spread the News

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा चलाई गयी मुहीम ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 अभियान को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के पर्यवेक्षण में एसओजी और पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत कोतवाली हल्द्वानी एवं वनभूलपुरा से 02 नशे के तस्करों को 1440 नशीले कैप्सूल एवं 5100 गोलियॉ कुल- 6540 नशीली गोलियों एवं कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने नैनीताल रोड पर नगर निगम के इण्डियन आँयल पैट्रोल पम्प के पास शान्ति नगर जाने वाली गली के निकट एक युवक जैनुल आबदीन उर्फ अरमान को 480 नशीले कैप्सूल व 600 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गये युवक ने बताया कि नशीली सामग्री लाईन न0 7 में इकराम नाम का व्यक्ति बड़ी मात्रा में बेचता है। उक्त पूछताछ पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी एवं एसओजी प्रभारी संजीत राठोैड़ द्वारा टीम सहित इकराम नाम के व्यक्ति का पता लगाकर उसकी मोमबत्ती की दुकान की चैकिंग करने पर 5460 नशीले कैप्सूल व गोलियॉ बरामद कर गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में उसने बताया कि वह नशीली गोलियॉ एवं कैप्सूल ठाकुर द्वारा जनपद मुरादाबाद से लेकर हल्द्वानी में अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु बेचता है।

 

 

 

  • Related Posts

    सट्टा खिलाते हुए सलमान गिरफ्तार, नकदी एवं सट्टा सामग्री बरामद…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में सट्टा एवं जुआ गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस…

     निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों का होगा संयुक्त सुरक्षा ऑडिट, डीएम नैनीताल ने दिए निर्देश…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। लखनऊ में कोचिंग सेंटर और मंगलवार को हल्द्वानी में हुए दो भीषण अग्निकांड के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद में संचालित निजी विद्यालयों एवं कोचिंग…