प्यार में अंधे भांजे ने किया भाई का अपहरण

प्यार में अंधे भांजे ने किया भाई का अपहरण    हल्द्वानी। कहते हैं प्यार अंधा होता है जिसके लिए मानव सारी हदें पार कर सकता है। कहीं प्रेमी प्यार के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं तो कहीं रिश्तों की भी परवाह नहीं करते,ऐसा ही एक मामला यहां देखने को मिला है, कुछ दिन तक साथ रहने के बाद मामी के छोड़कर चले आने पर एक युवक ने उसके बेटे का अपहरण कर लिया। युवक ने फोन करके महिला को अकेले बुलाया। शिकायत पर रविवार दोपहर सादा कपड़ों में पहुंची पुलिस ने लालकुआं से युवक को दबोचकर बालक को मुक्त करा लिया।

पुलिस के मुताबिक इंदिरानगर की एक महिला के अपने ही भांजे से गहरे संबंध थे। वह कुछ समय से उसके साथ ही रह रही थी। दो तीन दिन पहले युवक को छोड़कर वह घर लौट आई थी। इससे भांजा नाराज हो गया। उसने मामी को सबक सिखाने के लिए उसके पांच साल के मासूम बेटे का अपहरण करने का मन बना लिया। वह टॉफी दिलाने के बहाने शनिवार को मासूम को घर से ले गया। मासूम जब काफी देर तक नहीं लौटा तो महिला को चिंता हुई। कुछ देर बाद महिला के पास फोन कॉल पहुंची और युवक ने उसे छोड़कर चले आने पर धमकाया। उसने मामी से अकेले वापस आने को कहा और ऐसा न करने पर बेटे की हत्या कर शव नाली में फेंकने की धमकी दी। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि महिला ने मामले की सूचना थाने में दी। इस पर महिला को युवक के पास जाने को कहा गया। पीछे से सादा कपड़ों में पुलिसकर्मियों की टीम लगा दी गई। जैसे ही आरोपी युवक महिला से मिलने के लिए लालकुआं स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने मौके से ही मासूम को भी बरामद कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चा स्वस्थ है। आरोपी के खिलाफ हत्या की नीयत से अपहरण किए जाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…