गौलापार में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, एक छात्र घायल…..

हल्द्वानी। शहर के गौलापार क्षेत्र में सुबह बच्चों को ले जा रही स्कूल वैन को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दीं। हादसे में गौलापार निवासी छात्र रुद्रांश घायल हो गया जबकि बाकी बच्चे सुरक्षित हैं। घायल रुद्रांश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं। बताया गया कि शहर के प्रतिष्ठित स्कूल की वैन स्कूल के बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी, तभी सामने से आ रही स्कॉर्पियों ने उसे टक्कर मार दी।

  • Related Posts

    नगला दवाईफार्म के पास भीषण सड़क हादसा, गौलापार निवासी चेतन सहित दो की मौत…..

    लालकुआं से किच्छा जा रहे थे स्कूटी सवार युवक, हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम लालकुआं। लालकुआं और पंतनगर थाना क्षेत्र के बीच नगला दवाईफार्म के पास तेज रफ्तार…

    अब गढ़वाली में भी गूंजेगी ‘मन की बात…..

    ‘हैलो हल्द्वानी’ 91.2 एफएम की पहल, हर रविवार शाम 7:30 बजे होगा प्रसारण हल्द्वानी। उत्तराखंड की लोकभाषाओं को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो ‘हैलो हल्द्वानी’…