परिजनों से हुआ विवाद तो युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, गौला पुल से लगाई छलांग…..

Spread the News

हल्द्वानी। भाई से हुई कहासुनी के बाद युवती ने आत्मघाती खत्म उठाते हुए गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने उसे नदी से निकाला। युवती को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। युक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मुलरूप से किच्छा उधमसिंह नगर निवासी परिवार यहां इंद्रा नगर छोटी रोड में किराए पर रहता है। बताया जा रहा है कि करीब पांच दिन पहले वह परिवार के साथ बनभूलपुरा रहने आए थे। बुधवार की शाम वसीम की 20 वर्षीय बेटी घर में खाना बना रही थी कि तभी उसका अपने भाई से झगड़ा हो गया। भाई की बात उसे इतनी अखरी कि खाना बनाना छोड़ वह घर से बाहर निकल गईं। परिवार ने भी इसे भाई बहन का मामूली झगड़ा समझा, लेकिन युवती गौला पुल पहुँच गईं और पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों ने लड़की को नदी से निकाल कर सूचना पुलिस को दी। युवती का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • Related Posts

    मछली बेचने के विवाद में युवक की हत्या, पिता-पुत्र को उम्रकैद…..

    Spread the News

    Spread the Newsचार साल पुराने हत्याकांड में अदालत का फैसला, दोनों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना रुद्रपुर। किच्छा में मछली बेचने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के…

    राधा-कृष्ण के भजनों से गूंजा जज फार्म, धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्म की छठी.Video…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जन्माष्टमी के छठे दिन ऑल इंडिया लीनस क्लब प्रयास एवं उड़ान की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव की छठी धूमधाम से मनाई गई। क्लब अध्यक्ष सोनू जोशी एवं…