25 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Spread the News

रुद्रपुर। एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस ने हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। शनिवार को एसटीएफ  प्रभारी निरीक्षक एमपीसिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने पुलभट्टा के बरा क्षेत्र से एक तस्कर तसब्बर हुसैन निवासी ग्राम सैजना थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर को 200ग्राम हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथी सैजना निवासी मोहम्मद हसन के साथ बरेली से हेरोइन लाये हैं। जिसे हम सितारगंज बेचने जा रहे थे। अभियुक्त मोहम्मद हसन मौके से फरार हो गया। तसव्बर ने बताया कि वह और मौ0 हुसैन आसपास के क्षेत्रों में काफी वर्षों से स्मैक की सप्लाई कर रहे हैं। वह पेशे से दर्जी है और घर पर ही सिलाई का काम करता है। पूछताछ में कई और तस्करों के नाम भी सामने आए हैं, जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त पर थाना किच्छा में लड़ाई-झगड़ा मारपीट , आर्म्स एक्ट व गोकशी के मुकदमें दर्ज हैं।

  • Related Posts

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…

    अनियंत्रित हो खाई में गिरा जागेश्वर जा रहे पर्यटकों का वाहन, दो की मौत……

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले में गेठिया के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर्यटकों की कार गहरी खाई में समा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही…