उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, बर्फबारी के चलते बड़ी ठंड

Spread the News

हल्द्वानी। शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड में मौसम के अचानक करवट बदली, जिससे चार धामों सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। चकराता, औली और यमुनोत्री में लगातार बर्फ गिर रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंड बढ़ गई है।प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई इलाकों में बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने पहले ही शनिवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी।यमुनोत्री धाम में सुबह से ही बर्फबारी हो रही है, जिससे श्रद्धालु और स्थानीय लोग ठंड का अहसास कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों के अलावा उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों में हल्की बारिश के आसार थे, जो सही साबित हुए। हालांकि, कुछ जिलों में मौसम साफ बना हुआ है।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…