उत्तराखंड हल्द्वानी: नगर निगम, प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अतिक्रमण पर चली जेसीबी,स्लॉटर हाउस में बंधे मिले खच्चर, गौशाला भेजें

राजपुरा में नजूल भूमि पर नगर निगम ने लिया कब्जा।

खनन सामग्री भी की जप्त।

हल्द्वानी। नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बनभूलपुरा और राजपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की। एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में हुई इस अभियान में जहां गलियों में बने तबेले को जेसीबी से हटाया गया, वहीं गौशाला से सटी नजूल भूमि पर हो रहे कब्जे की कोशिश को भी विफल किया गया। बनभूलपुरा के लाइन नंबर 13 में अतिक्रमण कर गली बंद कर दी गई थी और टिनशेड डालकर भैंसों का तबेला बना लिया गया था, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया और गली को पुनः आमजन के लिए खोल दिया। वहीं, राजपुरा क्षेत्र में स्थित नगर निगम की गौशाला के पास खाली पड़ी नजूल भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही थी।

उत्तराखंड हल्द्वानी: नगर निगम, प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अतिक्रमण पर चली जेसीबी,स्लॉटर हाउस में बंधे मिले खच्चर, गौशाला भेजें
टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए न केवल अतिक्रमण हटाया बल्कि मौके पर चेतावनी बोर्ड भी लगाया और भूमि को सुरक्षित किया। इस दौरान एक आइसक्रीम निर्माण स्थल पर नियमों के उल्लंघन को लेकर चालान किया गया। वहीं, राजपुरा के गोला गेट के पास स्थित नगर निगम के स्लॉटर हाउस परिसर से खींचारों को कब्जे में लेकर गौशाला भेजा गया और वहां पड़ी बुग्गी तथा रेता भी निगम ने जब्त कर लिया। एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों पर ₹30,000 का चालान भी किया गया है और आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने कहा कि नगर निगम की संपत्ति पर अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनहित को देखते हुए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
Advertisement
  • Related Posts

    खेत में हुआ खूनी विवाद! 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पेट में लगी गोली, दिल्ली रेफर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग…

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…