उत्तराखंड हल्द्वानी: भवन कर लिए जाने की मांग, मेयर गजराज बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा क्षेत्र के तीनो वार्डो 35,36और 37 में भवन कर लगाए जाने को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मेयर गजराज सिंह बिष्ट को प्रस्ताव पत्र सौंपा। मंगलवार को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि वार्डों में भवन कर लगने से क्षेत्रवासी अनेक प्रकार की सुविधाओ से लाभान्वित होंगे। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि महापौर  हल्द्वानी ने आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को शामिल कर भवन कर लगाए जाने के सम्बंध में चर्चा किए जाने की बात कही है।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रधान महेश जोशी,विजय कुमार(पप्पू प्रधान),हृदयेश कुमार,कैलाश चन्द्र,पन राम,भुवन आर्य,भरत वलदिया,पंकज अधिकारी,गोधन बिष्ट,दीपक कुमार समेत बहुत से क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Advertisement
  • Related Posts

    राज्य स्थापना दिवस पर काटा केक, आंदोलनकारियों के संघर्ष और शहीदों के बलिदान को किया याद…

    हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर राज्य की स्थापना की वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश,…

    एमबीपीजी कॉलेज में सम्मान समारोह के दौरान हंगामा, राज्य आंदोलनकारियों ने उठाए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल

    समय पर सूचना नहीं देने को लेकर दर्जा मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और आंदोलनकारियों के बीच मंच पर तीखी बहस हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर…