उत्तराखंड:- देखें Video – गस्त के दौरान सामने आए तीन बाघ, वन कर्मियों ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान…

Spread the News

रामनगर। जिम कॉर्बेट पार्क के रामनगर वनप्रभाग के टेढ़ा क्षेत्र में वनकर्मियों की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया। जंगल में गश्त के दौरान वन कर्मियों के सामने अचानक एक साथ तीन बाघों के आ जाने पर वन कर्मियों ने निर्भीकता के साथ समझदारी दिखाते हुए पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार गस्त के दौरान टेढ़ा कुलबन्दा नाले के पास वनकर्मियों का सामना एक वयस्क बाघिन और उसके दो शावकों से हुआ। शावक साथ में होने से बाघिन अधिक आक्रामक थी। ऐसे में वन कर्मियों ने तुरंत पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई।

रेंज अधिकारी शेखर तिवारी के मुताबिक, गश्त के दौरान सतर्कता और त्वरित फैसले से बड़ी दुर्घटना टल गई। फिलहाल इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और बाघिन की मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है। हाल ही के सर्वेक्षण में रामनगर वनप्रभाग में बाघों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार यह जैव विविधता के स्वस्थ होने का संकेत है, लेकिन इसके साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका भी बढ़ी है। इस घटना से पता चलता है कि राष्ट्र की धरोहर की रक्षा की खातिर वनकर्मी किस तरह अपनी जान जोखिम में डालकर वन संपदा की रक्षा करते हैं।

Related Posts

छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…