उत्तराखंड:- देखें Video:: सीढ़ियां चढ़ गर्जिया मंदिर के पुल पर पहुंचा टस्कर, वन विभाग ने बढ़ाई गस्त…..

Spread the News

उत्तराखंड। नैनीताल जिले में रामनगर स्थित प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में देर रात पहुंचे गजराज ने वहां पहुंच भारी उथल पुथल मचा दी। हुआ यूं कि बृहस्पतिवार देर रात जंगल से निकलकर एक टस्कर सीढ़ियां चढ़कर पुल पर आ पहुंचा।

इस दौरान उसने सीढ़ियों पर रखे दुकानदारों के सामान को अस्त व्यस्त कर दिया। लगभग 2 घंटे तक तोड़फोड़ मचाने के बाद हाथी दोबारा जंगल में लौट गया। सुबह जब मंदिर के पुजारियों ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें सीढ़ी चढ़ते गजराज को देखकर सभी दंग रह गए। पुजारियों ने तत्काल घटना की सूचना वन विभाग को दी। फिलहाल वन विभाग ने मंदिर की ओर हो रहे गजराज के मूवमेंट को देखते हुए गस्त बढ़ा दी है।

Related Posts

पार्टी ने राधा पर जताया विश्वास, दी नई जिम्मेदारी….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 12 राधा आर्या को उनके संगठन के प्रति समर्पण,मेहनत व लगन को देखते हुए, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई…

पुलिस ने किया 7 करोड़ की ठगी का खुलासा, 3 साल से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को ज्यादा ब्याज और गारंटी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता…