हल्द्वानी:- पेपर लीक मामले में दो दिवसीय जनसुनवाई और संवाद कार्यक्रम शुरू…….

Spread the News

हल्द्वानी। स्नातक परीक्षा नकल प्रकरण पर जांच आयोग का दो दिवसीय जनसुनवाई एवं जन संवाद कार्यक्रम आज से शुरू हो गया। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में हुई जन सुनवाई में स्नातक प्रतियोगी परीक्षा-2025 के दौरान हुए कथित नकल प्रकरण की जांच आमजन और अभ्यर्थियों के माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग के सामने शुरू हुई। इस जनसुनवाई में अभ्यर्थी, शिक्षक, मीडियाकर्मी और आमलोग शामिल रहे। जन संवाद का उद्देश्य सभी अभ्यर्थियों, नागरिकों और हितधारकों की बातें सीधे आयोग तक पहुँचाना है। एकल सदस्य जांच आयोग ने छात्रों की बातें सुन जाँच के दौरान लिये गये सुझावों को जाँच में शामिल करने की बात कही। छात्रों ने परीक्षा को नकल विहीन कराने, UKSSSC द्वारा कराई गयी परीक्षा को रद्द कर दुबारा कराने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये। शनिवार को हल्द्वानी और रुद्रपुर दोनों जगह जाँच आयोग जन सुनवाई करेगा।

Related Posts

मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

Spread the News

Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…