उत्तराखंड हल्द्वानी: मॉल में घुसे आतंकी, सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में एक की मौत, दो गिरफ्तार, देखें Video

हल्द्वानी। टेढ़ी पुलिया स्थित मॉल में आतंकी घुस आए,जिससे मॉल में मौजूद लोग आतंकित हो उठे। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान सुरक्षा बलों की आतंकियों से हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया और दो को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

दरअसल ये सारा घटनाक्रम पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा की गई मॉक ड्रिल का हिस्सा है। जिसमें इस तरहां की स्थिति से निपटने के लिए (अभ्यास) मॉक ड्रिल की गई।

नैनीताल रोड, टेढ़ी पुलिया स्थित वॉकवे मॉल में रविवार की शाम आतंकी घुस आने की सूचना पर पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंची। सावधानी बरतते हुए जवान अलग-अलग टीम बनकर मॉल के सभी रास्तों से मॉल के अंदर दाखिल हुए। हथियारों से लैस सुरक्षा बलों और पुलिस ने मॉल के सभी तलों पर आतंकियों की तलाश की। इस दौरान मॉल में धमाके कर आपात काल की सी स्थिति का माहौल बनाया गया। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया और दो को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर पहुंची SDRF और फायर ब्रिगेड की टीम ने घायलों को माल से बाहर निकाल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात परिस्थितियों से निपटने की तत्परता और समन्वय का स्तर जांचने के साथ जनता को जागरूक करना था।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, कोतवाल राजेश यादव, थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, विजय महता सहित अन्य पुलिस कर्मी और सुरक्षा बलों के जवान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    छोटी दीपावली पर आँचल दुग्ध संघ ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

    लालकुआं। छोटी दीपावली (नरक चतुर्दशी) के पावन पर्व पर नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने देशवासियों, दुग्ध उत्पादकों, उपभोक्ताओं और पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं। संघ ने सभी के…

    हल्द्वानी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; छह बाइक बरामद

    हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल से चुराते थे दोपहिया वाहन, मैकेनिक चोरी की बाइक के पार्ट्स काटकर बेचता था हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह…