उत्तराखंड हल्द्वानी: नर्स की आत्महत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, रिश्तेदार निकला आत्महत्या का कारण

Spread the News

हल्द्वानी। शहर के निजी अस्पताल में कार्यरत महिला नर्स के आत्महत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लगभग दो सप्ताह पूर्व महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने तत्काल जांच के निर्देश दिए थे। जांच में सामने आया कि मृतका को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका दूर का रिश्तेदार निकला, जो बीते कई वर्षों से उसके संपर्क में था।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मोबाइल डेटा की फॉरेंसिक जांच कराई और साक्ष्यों के आधार पर पाया कि आरोपी मोहम्मद हारून, निवासी मुरादाबाद, मृतका पर विवाह का दबाव बना रहा था। इस दौरान उसने महिला से पैसों की भी मांग की और मारपीट तक की घटनाएं सामने आईं। विवाहोपरांत भी लगातार बढ़ते मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर युवती ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया। गहन विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद हारून को 11 मई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई को वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सिंह सागर के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी की टीम ने अंजाम दिया।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…