रानीखेत रोड पर 70 फिट गहरी खाई में गिरी स्कूटी, SDRF ने 03 घायलों को किया रेस्क्यू……….

Spread the News

नैनीताल। डीसीआर नैनीताल द्वारा दी गई सूचना पर SDRF पोस्ट खैरना से इंस्पेक्टर राजेश जोशी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटना स्थल रानीखेत रोड, भुजान (खैरना क्षेत्र) के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में नदी की ओर गिर गई थी, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे।

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा रोप रेस्क्यू तकनीक का प्रयोग करते हुए खाई में गिरे तीनों घायलों अजय पाल(28) पुत्र रामदास, करण(28) पुत्र एकादशी और राजपाल(30) पुत्र कृष्ण पाल तीनों घायल उत्तरप्रदेश निवासियों को सुरक्षित रूप से सड़क तक पहुंचाया गया तथा 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…