अपनी जान देकर बचाई, 34 यात्रियों की जिंदगी…..

Spread the News

चंपावत। लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में अपनी जान देकर बस चालक ने 34 जिंदगियां बचा ली। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह धारचूला से टनकपुर की ओर आ रही टनकपुर डिपो की रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए। बस चालक के काफी संभालने के बाद भी बस पहाड़ी से टकरा गई और चालक छिटक कर बस के बाहर गिर पड़ा और बस के पहिये के नीचे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि जैसे ही बस लोहाघाट मंदिर के पास पहुंची अचानक चालक ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया। टक्कर से दरवाजा खुलने के कारण चालक नीचे सड़क पर गिर पड़ा और बस के टायर के नीचे आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस हटाकर चालक का शव निकाला। बस चालक की पहचान चंपावत के बडोली निवासी बेनीराम थ्वाल के रूप में हुई है।

  • Related Posts

    कैंची धाम पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर…

    Spread the News

    Spread the Newsबाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, नैनीताल पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहा नैनीताल। देश-विदेश में चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की 21 वर्षीय प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर…

    एसटीएच में डॉक्टरों का बड़ा मोर्चा, इंटर्न-पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी हड़ताल पर…..

    Spread the News

    Spread the Newsपांच दिन से इंटर्न, तीन दिन से पीजी रेजिडेंट आंदोलनरत; सीनियर रेजिडेंट के उतरने से बढ़ा दबाव — ₹30 हजार से ₹1 लाख तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग…