6 माह की गर्भवती मनीषा ने मौत को लगाया गले, मां बेटे की मौत…..

Spread the News

हल्द्वानी। दमुवादूंगा वार्ड 35 निवासी निवासी विवाहिता मनीषा ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला 6 माह की गर्भवती थी जिससे उसके गर्भ में पल रहे 6 माह के पुत्र की भी मौत हो गई। मृतका के भाई संजय ने बताया कि उसकी बहन को उसकी सास और नंद द्वारा प्रताड़ित किया जाता था जिससे तंग आकर उसने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया।

मरने से पहले महिला ने एक वीडियो बनाया था जिसमें उसने अपनी सास को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो में वह कह रही है कि मैं अपने बच्चों के लिए जीना चाहती हूं लेकिन मेरी सास मुझे जीने नहीं दे रही। महिला का एक 3 वर्ष का बेटा है। घटना के समय महिला का पति घर में मौजूद नहीं था जानकारी के अनुसार वह किसी रेस्टोरेंट में कार्य करता है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

  • Related Posts

    भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र…..

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मौसम विभाग की ओर से 2 सितंबर को जनपद नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी के बीच जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल…

    कन्वेसिंग के दौरान छात्र नेता व समर्थकों से मारपीट , आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कोतवाली पहुंचे छात्र….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियों के बीच मारपीट के आरोप से माहौल गरमा गया है। कोषाध्यक्ष पद के दावेदार छात्र नेता मुकेश पांडे ने अपने…