जमरानी बांध के निर्माण में लाएं तेजी, तय समयसीमा में पूरा हो काम: सतपाल महाराज…..

Spread the News

हल्द्वानी, 4 अक्टूबर। सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को काठगोदाम से करीब 10 किलोमीटर दूर गोला नदी पर निर्माणाधीन बहुउद्देशीय जमरानी बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने के निर्देश दिए।

महाराज ने कहा कि जमरानी बांध उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश के लिए भी महत्वपूर्ण बहुउद्देशीय परियोजना है। करीब 3,808 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के साथ उत्तर प्रदेश के बरेली व रामपुर जिलों की करीब 57,066 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि परियोजना पूरी होने के बाद हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले 10 लाख से अधिक लोगों को प्रतिवर्ष 42.70 मिलियन क्यूबिक मीटर पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। साथ ही प्रतिवर्ष करीब 63.4 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन प्रस्तावित है।

मंत्री ने कहा कि जमरानी बांध पेयजल और सिंचाई के साथ मानसून में बाढ़ नियंत्रण और नदी के प्रवाह के नियमन में भी अहम भूमिका निभाएगा। जलाशय क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलने के साथ पर्यटन गतिविधियों के विस्तार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी, विभागों के बीच बेहतर समन्वय और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत, लिए सैंपल…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। जज फार्म क्षेत्र में एक घर में झागयुक्त गंदा पानी आने की शिकायत पर पार्षद प्रतिनिधि उमेश बिनवाल ने जेई दीपक शर्मा और प्लंबर-लाइनमैन के साथ मौके…

महिला पर जानलेवा हमला करने का आरोपित गिरफ्तार

Spread the News

Spread the Newsहरिद्वार। कोतवाली मगलौर ग्राम नाथूखेड़ी में पैसों के लेनदेन को लेकर महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित गिरफ्तारी से बचने…