हल्द्वानी। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में सट्टा एवं जुआ गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिं अभियान के दौरान मंगलवार को पुलिस टीम ने गौला पार्किंग, बनभूलपुरा से सलमान(28) पुत्र सलीम निवासी गफूर बस्ती कोतवाली बनभूलपुरा को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से *सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता तथा नकद ₹1,310/- बरामद* किए गए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली बनभूलपुरा में *मु0अ0सं0 103/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।





