नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

Spread the News

नैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया गया है।

दिनांक 04.02.2026 को कोतवाली भवाली को सीएचसी अस्पताल भवाली से एक नाबलिग युवती के 06 माह की गर्भवती होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर थाना भवाली अभियुक्त साहिल के खिलाफ पोक्सो सहित अन्य धाराओं मे मामला दर्ज किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा* आरोपी की *तत्काल गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा को* व अधिनस्थ पुलिस टीम को निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्भावित ठिकानों पर स्थानों पर ताबड़तोड़ दविश देकर दिनांक 05.02.2026 को *दुष्कर्म के अभियुक्त साहिल को गिरफ्तार* किया गया।

दुष्कर्म के आरोपी पर कड़ी कार्यवाही के साथ साथ सम्पत्ति के विरूद्ध भी जब्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। अभियुक्त का फॉरेंसिक लैब टीम से परीक्षण, मेडिकल परीक्षण व अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई तथा *अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया गया है।*

*एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने स्पष्ट कहा कि* पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए *आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया* गया है। क्षेत्र में माहौल खराब करने का प्रयत्न करने वालो पर नैनीताल पुलिस की मोनेटरिंग सैल नज़र बनाये हुए है, ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

85 वीं जयंती पर हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, स्व.डॉ. इंदिरा हृदयेश के दिखाई मार्ग पर चलने का संकल्प….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। लोकप्रिय जननेता स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की 85वीं जयंती के अवसर पर स्वराज आश्रम भव्य स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में…

वन विभाग ने रेस्क्यू किया दुर्लभ प्रजाति का सांप….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। वन विभाग की टीम ने मुखानी क्षेत्र से एक दुर्लभ प्रजाति के कापर हेडेड ट्रिंकेड सांप को रेस्क्यू किया है। सोमवार को मुखानी के लोहरियासाल निवासी दीपेश…