नैशनल जु-जित्सु प्रतियोगिता में उत्तराखंड का दबदबा, 56 गोल्ड सहित 90 पदक किए हासिल…….

Spread the News

हल्द्वानी। गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चल रही नैशनल सब जूनियर व जूनियर जु-जीत्सु चैंपियनशिप का मंगलवार को समापन हो गया। 20 दिसंबर से शुरू हुई इस चार दिवसीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल्स टैली में नौंवी बार टॉप पर जगह बनाई। राज्य के खिलाड़ियों ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 56 गोल्ड, 22 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मैडल जीतकर नया कीर्तिमान बनाया। वहीं, चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने 32 गोल्ड, 12 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर दूसरा स्थान प्राप्त किया वहीं 26 गोल्ड, 22 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज पदक जीत असम तीसरे स्थान पर रहा। जूजित्सु एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार जोशी ने बताया कि गोल्ड मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ी अगले साल अप्रैल में श्रीलंका में होने वाली दक्षिण एशियाई जूजित्सु चैंपियनशिप और जुलाई में कज़ाकिस्तान में होने जा रही एशियन यूथ चैंपियनशिप-2026 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

  • Related Posts

    राहुल गांधी पर मुकदमे को लेकर भड़का वाल्मीकि समाज, कोतवाली में किया जोरदार प्रदर्शन….

    Spread the News

    Spread the Newsसमाज का दावा—शिकायतकर्ता का वाल्मीकि समाज से कोई संबंध नहीं, निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रामलीला मैदान में…

    ज्योलीकोट में जलजनित बीमारियों पर प्रशासन सख्त, घर-घर होगी सैंपलिंग….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी/ज्योलीकोट। ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों से बढ़ रही बीमारी को लेकर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट सहित गाजा, सरियाताल,…