गोपाल जी विहार में सड़क पुनर्निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगा लाभ..

हल्द्वानी। शहर में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और स्थानीय लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्य लगातार जारी हैं।
इसी क्रम में एडीबी सहायित UUSDA हल्द्वानी परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 56 स्थित गोपाल जी विहार में सड़क पुनर्निर्माण के लिए डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
लगभग 240 मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण कार्य से क्षेत्र के करीब 50 परिवारों को लाभ मिलेगा। सड़क का कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सड़क पर आवाजाही पहले से अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो सकेगी।

  • Related Posts

    होटल में प्रेमिका के साथ ठहरे युवक की संदिग्ध हालात में मौत, शक्ति वर्धक गोली लेने की बात आई सामने

    हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में प्रेमिका के साथ ठहरे 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार रात हुई इस घटना से होटल में हड़कंप…

    प्रेमानंद कॉलोनी में 400 मीटर सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत

    गैस गोदाम रोड और आरटीओ रोड को जोड़ने वाले लिंक मार्ग की सुधरी हालत हल्द्वानी। शहर में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एडीबी सहायतित यूयूएसडीए परियोजना के…