एडीबी परियोजना से वार्ड 35-36 में सड़क निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

जेआर टम्टा साइड स्ट्रीट में हाइड्रो टेस्ट सफल, अब शुरू होगा सड़क पुनर्निर्माण

हल्द्वानी। एडीबी सहायता प्राप्त परियोजना के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण और पुनर्निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या 35 और 36 में भी कई सड़कों पर निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

वार्ड संख्या 35 की जेआर टम्टा साइड स्ट्रीट में हाइड्रो टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। हाइड्रो टेस्ट पूरा होने के बाद अब सड़क पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने की कार्रवाई की जाएगी। इससे लंबे समय से सड़क सुधार की उम्मीद लगाए स्थानीय लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

इसी वार्ड की सिद्धार्थ कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है। वहीं वार्ड संख्या 36 के गोकुल नगर में भी सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। संबंधित क्षेत्रों में सड़क निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र की सड़क व्यवस्था में भी सुधार होगा।

एडीबी परियोजना के तहत शहर में चरणबद्ध तरीके से सड़क निर्माण और पुनर्निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इससे खराब और क्षतिग्रस्त सड़कों से जूझ रहे लोगों को आने वाले समय में राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
  • Related Posts

    लोकथात संस्कृति महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, कल पहुंचेंगे बिंदुखत्ता…

    हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार (23 नवंबर) को नैनीताल जिले के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह लालकुआं के बिंदुखत्ता स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान में आयोजित लोकथात संस्कृति…

    बेटे को थाने बुलाने से नाराज मां चढ़ी टावर पर, पुलिस के फूले हाथ-पांव…

    किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में बेटे को पूछताछ के लिए बुलाने से थी नाराज रुद्रपुर। बेटे को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए थाने बुलाए जाने से नाराज एक महिला…