ओवरटेकिंग पर हुए विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत….

Spread the News

देहरादून। राजधानी के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित जोहड़ी गांव में सोमवार सुबह गोलीकांड से हड़कंप मच गया। इस दौरान मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लगने से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक, इलाके में दो एसयूवी कार सवारों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी के एक गोली लग गई। इससे उनकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना सुबह 7 बजे से पहले की है।

इस घटना से इलाके में भय का माहौल है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस अफसरों के हवाले से छपा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

मीडिया में अब तक सामने आईं खबरों के मुताबिक, विवाद में मारपीट भी हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, मारपीट और फायरिंग के दौरान एक कार सवार 2 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के दौरान एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की बात भी सामने आई है।

  • Related Posts

    Haldwani: गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करते मिले इंडेन गैस कर्मी,आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर एफआईआर दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। खाड़ी देशों में हो रहे युद्ध के मद्देनजर उत्पन्न गैस की दिक्कत के बीच हल्द्वानी में गैस की काला बाजारी का मामला सामने आया है। मामले का…

    फर्जी दस्तावेज बना उत्तराखण्ड में रह रही किर्गिस्तान व उज्बेकिस्तान की तीन महिलाएं गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। राजधानी में पुलिस को ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से देहरादून में रह रहीं…