हल्द्वानी: लावारिस पशु से टकराई बाइक, हादसे में रेस्टोरेंट कारोबारी की मौत……

Spread the News

हल्द्वानी। नगर की सड़कों पर घूमते लावारिश पशुओं के कारण एक और परिवार का चिराग बुझ गया। यहां लामाचौड़ निवासी 27 वर्षीय अंकित किरौला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

रविवार शाम को ऊंचापुल क्षेत्र में बाइक सवार अंकित की अचानक सामने आए लावारिस पशु से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे अंकित का वाहन डिवाइडर से जा टकराया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल अंकित को तुरंत अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक अंकित किरौला पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष संजय किरौला के भतीजे थे। उनका लामाचौड़ में रेस्टोरेंट है। रविवार की शाम वह हल्द्वानी स्थित रेस्टोरेंट में कार्यरत एक कारीगर को लेने जा रहे थे।

मृतक दो बच्चों के पिता थे, जिनकी उम्र चार और दो वर्ष है। अंकित की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। लावारिस पशुओं के कारण लगातार हो रहे हादसे प्रशाशन की कार्य प्रणाली पर सवाल है। आए दिन इन पशुओं के कारण हो रहे हादसों में कई युवा असमय काल का ग्रास बन रहे हैं।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…

    कैंची धाम दर्शन को पहुंचे पर्यटकों की कार में लगी आग, देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग…