उत्तराखंड: राखी पर राहत–आपदा के बीच रिश्तों की मानवीय संवेदनाओं का मार्मिक दृश्य हुआ उजागर…..

Spread the News

उत्तरकाशी। जनपद के धराली क्षेत्र में आई आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उस समय भावुक हो उठे जब एक महिला ने अपने दुपट्टे को फाड़ मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी स्वरूप बांधा। इस दृश्य को देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।

गुजरात के अहमदाबाद स्थित ईशनपुर निवासी धनगौरी बरौलिया अपने परिवार के साथ गंगोत्री दर्शन के लिए उत्तराखंड आई थीं। 5 अगस्त को आई भीषण आपदा के कारण मार्ग बंद हो जाने से वह धराली में अपने परिवार सहित फंस गईं।

जिसके बाद क्षेत्र में लगातार जारी राहत बचाव कार्यों की निगरानी के लिए पिछले तीन दिन से स्वयं मुख्यमंत्री धामी तीन दिनों से लगातार क्षेत्र में मौजूद हैं।

शुक्रवार को रेस्क्यू टीमों के अथक प्रयासों से धनगौरी बरौलिया और उनके परिवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। रक्षाबंधन से पहले दिन शुक्रवार को जब मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्र में मौजूद थे, तब बरौलिया ने भावुक होकर अपने दुपट्टे का एक टुकड़ा फाड़कर उसे राखी के रूप में मुख्यमंत्री धामी को बांधा। यह दृश्य वहां उपस्थित सभी लोगों को गहराई से छू गया।

मुख्यमंत्री ने भी इस भावनात्मक क्षण को विनम्रता से स्वीकार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में हर प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है,प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

धराली जैसे दुर्गम क्षेत्र में मानवीय संवेदनाओं का यह दृश्य विपदा के बीच आशा, विश्वास और सामाजिक एकजुटता की मिसाल बना।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…