हल्द्वानी: जनसुनवाई में आयुक्त ने भूमि विवादों का किया निस्तारण,नदी नालों से दूर रहने की अपील……

Spread the News

हल्द्वानी। कैम्प कार्यालय में शनिवार को आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्या का समाधान किया। जनसुनवाई में भूमि विवाद के साथ ही, धोखाधड़ी, पारिवारिक विवाद आदि विभिन्न विषयों पर समस्यायें आई जिनका आयुक्त ने मौके पर समाधान किया।

आयुक्त ने आमजनता से अपील की है कि वर्षाकाल में नदिया उफान पर है इसलिए नदियों एवं नालों के निकट ना जाए जिससे होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

जनसुनवाई में चम्पा देवी निवासी बागेश्वर ने बताया कि उन्होनें वर्ष 2013 में हाथीखाल में भूमि क्रय की थी जिसकी रजिस्ट्री भी हो गई लेकिन दाखिल खारिज नहीं हुआ। चम्पा ने बताया कि भूस्वामी द्वारा उसी भूमि को एक सप्ताह के भीतर दूसरे व्यक्ति को बेच दिया जिसकी वजह से दाखिल खारिज नहीं हो पाई। आयुक्त ने कहा कि जांच के दौरान साक्ष्य सही होने पर सम्बन्धित के खिलाफ लैण्ड फ्रॉड एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

देवीलाल टम्टा ने बताया कि रुद्रपुर दानपुर में उन्होंने किस्तों मे प्लाट लिया। जिसकी कुल धनराशि लगभग 12 लाख थी किस्तों में 6 लाख 25 हजार की धनराशि दे दी गई लेकिन शेष धनराशि देने पर भी सतपाल यादव द्वारा रजिस्ट्री नही की जा रही है। जिस पर भू-स्वामी द्वारा एक सप्ताह का समय मांगा गया कि उक्त धनराशि का भुगतान देवीलाल टम्टा को कर दिया जायेगा। आयुक्त ने कहा समयावधि के अन्दर भुगतान नहीं करने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

जनसुनवाई के दौरान सुशीला तिवारी चिकित्सालय के आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा 5 माह से वेतन नही मिलने पर ज्ञापन प्रस्तुत किया। जिस पर आयुक्त ने शासन स्तर पर वेतन हेतु पत्राचार प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

दमुवादूगा निवासी देवकी देवी ने बताया कि उनके पति मुजियाघाट होटल में कुक का कार्य करते थे होटल स्वामी द्वारा 4 माह का वेतन नही दिया गया। जिस पर आयुक्त ने होटल स्वामी को तलब कर शीघ्र शेष माह का वेतन देने के निर्देश दिये।

राजारानी विहार कालोनी के निवासियों ने बताया कि उनकी कालोनी बिडला स्कूल के पास है वर्षाकाल में रकसिया नाले में पानी ज्यादा आने से उनकी कालोनी में गन्दगी आ जाती है। उन्होंने इस समस्या का समाधान कराने का अनुरोध किया। आयुक्त ने कहा कि रकसिया नाला का कार्य एडीबी के द्वारा किया जा रहा है शीघ्र ही बैठक कर समाधान किया जायेगा।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…