देवभूमि में फिर रिश्ते हुए तार-तार, हरिद्वार में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Spread the News

लक्सर। उत्तराखण्ड में लगातार सनसनीखेज मामले सामने आ रहे हैं। ऊधम सिंह नगर जिले के बाद अब हरिद्वार में भी एक मामला सामने आया है, जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हरिद्वार पुलिस ने बताया कि 18 मार्च को जिले के पथरी थाना क्षेत्र में शाहपुर माडी के पास एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले जांच पड़ताल की तो मृतक का शिनाख्त सुखपाल निवासी ग्राम शाहपुर शीतलाखेडा थाना पथरी के रूप में हुई। शव मिलने के अगले दिन सुखपाल के भाई पवन ने हत्या की आशंका जताते हुए पथरी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने इस मामले को गंभीरता ले लिया और पूरे मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ मृतक सुखपाल के परिजनों से भी पूछताछ की। साथ ही डिजिटल एविडेंस को भी खंगाला। तमाम जांच और सूबतों के आधार पर पुलिस के शक की सुई सुखपाल की पत्नी रितु और उसके प्रेमी रितिक पर गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार रितु के शादी के पहले से ही रितिक के साथ संबंध थे, लेकिन रितु की शादी सुखपाल से हो गई थी। शादी के बाद भी रितु अपने प्रेमी रितिक से ही प्यार करती थी। सुखपाल दोनों के प्यार में रोड़ा बन रहा था, इसलिए दोनों ने मिलकर सुखपाल को रास्ते से हटाने के प्लान बनाया। रितु के कहने पर ही रितिक ने सुखपाल का मर्डर किया। सुखपाल पंजाब के अमृतसर में नौकरी करता था। रितु ने अपने पति सुखपाल को यह कहकर घर (लक्सर) बुलाया था कि उसका कोई रिश्तेदार आ रखा है। सुखपाल जब पत्नी के कहने पर लक्सर बस अड्डे पर पहुंचा तो प्लान के अनुसार रितू का प्रेमी रितिक कार लेकर वहां पहले से मौजूद था। रितिक ने सुखपाल को कार में बैठाया और गांव की तरफ निकल गया। सुखपाल को अपनी बातों में फंसाकर रितिक ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर मुंह दबाकर सुखपाल का मर्डर कर दिया। हत्या के बाद रितिक ने सुखपाल की लाश माड़ी के पास फेंक दी थी। मामला शांत होने के बाद रितु और रितिक का शादी करने का इरादा था।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…