बोनस न मिलने और सैलरी काटे जाने से नाराज चालक ने लगा दी बस को आग, चार की मौत

Spread the News

महाराष्ट्र। पुणे में एक निजी कंपनी की बस में लगी आग से चार कर्मचारियों की जान चली गई थी। मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि आग दुर्घटना नहीं, बल्कि साजिश का नतीजा थी। पुलिस के अनुसार, बस चालक जनार्दन हंबरदेकर, कंपनी द्वारा सैलरी कटौती और दिवाली बोनस न मिलने से नाराज होकर बदला लेने की स्थिति में था। पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड़ ने बताया, जांच से यह सिद्ध हुआ है कि आग कोई दुर्घटना नहीं बल्कि साजिश के तहत लगाई गई थी। हालांकि, जिन कर्मचारियों की जान चली गई, उनके साथ सीधे विवाद नहीं था। हादसे की घटना बुधवार को पुणे के पास हिंजवड़ी क्षेत्र में हुई, जब व्योमा ग्राफिक्स के 14 कर्मचारी बस में सवार थे। पुलिस कमिश्नर ने खुलासा किया कि आरोपी ने बेंजीन केमिकल खरीदा था और बस के पोंछने के लिए इस्तेमाल होने वाला कपड़ा भी साथ रखा था। उसने माचिस जलाकर कपड़े में आग लगा दी, जिसके कारण केमिकल की वजह से आग तेजी से फैल गई। आग लगने के बाद, बस चालक स्वयं भी झुलस गया था, परन्तु अन्य यात्रियों के साथ वह समय रहते बस से बाहर निकल गया। फिलहाल, आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और बाद में उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इस हादसे में कुल 10 यात्री झुलस गए, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में 63 वर्षीय शंकर शिंदे, 42 वर्षीय राजन चव्हाण, 45 वर्षीय गुरुदास लोकरे और 44 वर्षीय सुभाष भोसले शामिल हैं।

  • Related Posts

    शिमला से चोरी, रुद्रपुर में खेल! चेक पोस्ट पर माल दबाने के आरोप में चार गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर पुलिस और हिमाचल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खुला मामला, लाखों के आभूषण व नगदी बरामद रुद्रपुर। शिमला में हुई चोरी के मामले की जांच के दौरान…

    यूट्यूबर बिरजू मयाल गिरफ्तार, थाने में उत्पाद मचाने पर हुई कार्रवाई…..

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। कोतवाली रामनगर में पहुंचकर हंगामा करना और सरकारी काम में बाधा डालना युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने थाने में उत्पात मचाने और पुलिसकर्मियों के काम…