उत्तराखंड: PCS के 112 पदों पर होगी भर्ती! इस दिन होगी परीक्षा..

Spread the News

देहरादून- उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने PCS पदों पर भर्ती निकाली है। 122 पदों के लिए आयोग द्वारा जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके लिए आयोग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन ने विभिन्न विभागों में PCS के 122 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव दिया है। बताया कि लोक सेवा आयोग परीक्षा कैलेंडर 10 जनवरी के अनुसार पूर्व में निर्धारित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2025 की परीक्षा 29 जून को आयोजित की जाएगी।

इन पदों पर होगी भर्ती..

डिप्टी कलेक्टर के तीन..

डीएसपी के सात..

वित्त अधिकारी के 10..

सहायक निदेशक वित्त के छह..

वित्त विभाग में उप निबंधक श्रेणी-2 के 12..

सहायक आयुक्त राज्य कर के 13..

राज्य कर अधिकारी के 17..

सहायक नगर आयुक्त के सात..

कार्य अधिकारी जिला पंचायत के दो..

उप शिक्षा अधिकारी के 14..

जिला समाज कल्याण अधिकारी के एक..

अधीक्षक समाज कल्याण के तीन..

सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा के चार..

सहायक गन्ना आयुक्त के एक..

जिला परिवीक्षा अधिकारी के एक..

सूचना अधिकारी के तीन..

संपादक के एक..

फीचर लेखक के एक..

सहायक निदेशक कृषि के आठ..

सहायक निदेशक सांख्यिकी के एक..

खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी के दो..

प्रादेशीय मौन विशेषज्ञ के दो..

सांख्यिकी अधिकारी-2 के एक..

सहायक निदेशक रेशम के दो..

  • Related Posts

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…

    अनियंत्रित हो खाई में गिरा जागेश्वर जा रहे पर्यटकों का वाहन, दो की मौत……

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले में गेठिया के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर्यटकों की कार गहरी खाई में समा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही…