हल्द्वानी: हाईवे पर पलटी स्कूल वैन, ताला बड़ा हादसा। देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी: लालकुआं बरेली रोड पर एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गौरापड़ाव के पास हुआ। गनीमत रही कि हादसे के समय वैन मे बच्चे सवार नहीं थे। जानकारी के अनुसार गौरापड़ाव सुनालपुर के किड्जी प्री स्कूल की वैन बच्चों को लेने स्कूल से जा रही थी।

इस दौरान हाईवे पर गौरापड़ाव के निकट तीव्र मोड में सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में वैन का अगला टायर गड्ढे में चला गया। जिस कारण वैन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे नीचे उतर कर पलट गई। घटना में ड्राइवर चंदन पांडे मामूली रूप से जख्मी हो गया। आस पास के लोगों ने बताया यदि बस में बच्चे सवार होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

  • Related Posts

    पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार, 55 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsआई-20 कार में हो रही थी नशीले पदार्थ की तस्करी, पुलिस ने वाहन भी किया सीज नानकमत्ता। ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी…

    50% आरक्षण के आदेश पर भड़का आक्रोश, एमबीपीजी कॉलेज में छात्र नेताओं का धरना—गेट का ताला तोड़कर परिसर में घुसे…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से छात्रसंघ चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण लागू किए जाने का आदेश जारी होते ही एमबीपीजी कॉलेज में विरोध के स्वर तेज हो…