स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराने का आरोपी राहुल जायसवाल गिरफ्तार…. 

Spread the News

हल्द्वानी। तिकोनिया स्थित स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा कर रहे स्पा सेंटर संचालक राहुल जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 12 जून को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। करीब डेढ़ महीने बाद हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने जून माह में स्पा सेंटर पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। कार्रवाई के दौरान छह युवतियों का रेस्क्यू किया गया था। मौके से स्पा सेंटर की महिला मैनेजर, एक कर्मचारी और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था।।

  • Related Posts

    काठगोदाम रोड पर डंडे लहराकर फैलाई दहशत, 15 युवक चिन्हित….

    Spread the News

    Spread the Newsवायरल वीडियो के बाद SSP का एक्शन, 8 बालिगों पर कार्रवाई, 7 नाबालिगों की काउंसलिंग; वाहन सीज हल्द्वानी। जन्माष्टमी की रात हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर वाहनों में सवार होकर…

    दिनदहाड़े तेंदुए का आतंक! आंगन में काम कर रही महिला पर बोला हमला..Video..

    Spread the News

    Spread the Newsअल्मोड़ा। नगर के दुगालखोला क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के आंगन में रोजमर्रा का काम कर रही महिला पर घात लगाकर बैठे…