तल्ली हल्द्वानी में पेयजल समस्या पर फूटा जनता का आक्रोश, कार्यालय में की तालाबंदी…..

Spread the News

हल्द्वानी। क्षेत्र में हो रही पेयजल समस्या के खिलाफतल्ली हल्द्वानी क्षेत्र के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। पार्षद मनोज जोशी के नेतृत्व आक्रोशित जनता विश्व बैंक परियोजना इकाई उत्तराखंड पेयजल निगम तल्ली हल्द्वानी के कार्यालय पहुंची। जनता ने कार्यालय पहुंचे जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर जिम्मेदार अधिकारियों के न मिलने पर आक्रोशित लोगों ने कार्यालय में तालाबंदी कर कर्मचारियों को अंदर ही बंद कर बंधक बना लिया। पार्षद सहीत क्षेत्रीय लोग उच्च अधिकारियों के मौके पर पहुंच समस्या का निदान किए जाने की मांग पर अड़ गए। पार्षद मनोज जोशी ने कहा कि क्षेत्रीय जनता पिछले एक हफ्ते से पेयजल समस्या से जूझ रही है। लोग पानी का टैंकर मंगवाने को मजबूर हो रहे हैं।और आज अगर इस समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह कार्यालय का ताला नहीं खोलेंगे

बाद में जिम्मेदार अधिकारियों के मौके पर पहुंच क्षेत्र में टैंकर से पानी दिए जाने और ट्यूबल को जल्द सही किए जाने के आश्वासन के बाद ताला खोल दिया गया। इस दौरान सीमा रावत, तनूजा बेलवाल ,लता बिष्ट,प्रकाश कपूर,सोहन रावत, कुनाल प्रजापति, पवन बिष्ट,जगदीश बिनवाल,नवीन जोशी,पी सी जोशी,संजू बिष्ट,सोनू,खड़क सिह बिष्ट,रूपा देवी, डीके मिश्रा, गोविंद अधिकारी, टीडी जोशी,कृपाल मेहरा,राहुल भट्ट,आदि रहे।

  • Related Posts

    सिलिंडर की होम डिलीवरी करना सुनिश्चित करें गैस एजेंसियां: एडीएम विवेक राय….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के संबंध में नगर निगम सभागार में शनिवार को बैठक हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने…

    घूसखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा,वन विभाग का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। वन विभाग के कर्मचारी को विजिलेंस ने 25 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। थाना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में दर्ज शिकायत के नवीन नौटियाल,…