तल्ली हल्द्वानी में पेयजल समस्या पर फूटा जनता का आक्रोश, कार्यालय में की तालाबंदी…..

Spread the News

हल्द्वानी। क्षेत्र में हो रही पेयजल समस्या के खिलाफतल्ली हल्द्वानी क्षेत्र के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। पार्षद मनोज जोशी के नेतृत्व आक्रोशित जनता विश्व बैंक परियोजना इकाई उत्तराखंड पेयजल निगम तल्ली हल्द्वानी के कार्यालय पहुंची। जनता ने कार्यालय पहुंचे जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर जिम्मेदार अधिकारियों के न मिलने पर आक्रोशित लोगों ने कार्यालय में तालाबंदी कर कर्मचारियों को अंदर ही बंद कर बंधक बना लिया। पार्षद सहीत क्षेत्रीय लोग उच्च अधिकारियों के मौके पर पहुंच समस्या का निदान किए जाने की मांग पर अड़ गए। पार्षद मनोज जोशी ने कहा कि क्षेत्रीय जनता पिछले एक हफ्ते से पेयजल समस्या से जूझ रही है। लोग पानी का टैंकर मंगवाने को मजबूर हो रहे हैं।और आज अगर इस समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह कार्यालय का ताला नहीं खोलेंगे

बाद में जिम्मेदार अधिकारियों के मौके पर पहुंच क्षेत्र में टैंकर से पानी दिए जाने और ट्यूबल को जल्द सही किए जाने के आश्वासन के बाद ताला खोल दिया गया। इस दौरान सीमा रावत, तनूजा बेलवाल ,लता बिष्ट,प्रकाश कपूर,सोहन रावत, कुनाल प्रजापति, पवन बिष्ट,जगदीश बिनवाल,नवीन जोशी,पी सी जोशी,संजू बिष्ट,सोनू,खड़क सिह बिष्ट,रूपा देवी, डीके मिश्रा, गोविंद अधिकारी, टीडी जोशी,कृपाल मेहरा,राहुल भट्ट,आदि रहे।

  • Related Posts

    ड्राई डे पर अवैध शराब का खेल, नैनीताल पुलिस ने 3 दबोचे…..

    Spread the News

    Spread the News145 टेट्रा पैक-पाउच शराब बरामद, तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी सीज हल्द्वानी। गांधी जयंती पर घोषित ड्राई डे के बावजूद अवैध शराब के परिवहन और बिक्री का खेल जारी…

    48 घंटे में आदित्य राणा हत्याकांड का खुलासा, तीनों नामजद आरोपी गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsविवाद सुलझाने के बहाने घर बुलाकर की गई थी हत्या, .315 बोर का तमंचा बरामद हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने भगवानपुर में हुए आदित्य उर्फ…