उत्तराखंड में बदल सकते हैं सियासी समीकरण,इन दिग्गज नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ…. 

Spread the News

दिल्ली। उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शनिवार को प्रदेश के कई दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, गौरव गोयल,नारायण पाल और भीमलाल आर्य सहित कुल छह नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई।

रुद्रपुर से पूर्व विधायक रहे राजकुमार ठुकराल 2022 विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज चल रहे थे, वहीं सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल ने भी फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसी क्रम में टिहरी जिले के घनसाली से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, रुड़की नगर निगम के पूर्व मेयर गौरव गोयल,भीमताल से लाखन नेगी और मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

इन सभी के कांग्रेस का हाथ थामने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है क्योंकि इन सभी का अपने-अपने क्षेत्रों में तगड़ा जनाधार है। इस सियासी घटनाक्रम से उत्तराखण्ड की कई सीटों पर सियासी समीकरण पूरी तरह से बदल जाने का अनुमान है।

  • Related Posts

    ड्राई डे पर अवैध शराब का खेल, नैनीताल पुलिस ने 3 दबोचे…..

    Spread the News

    Spread the News145 टेट्रा पैक-पाउच शराब बरामद, तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी सीज हल्द्वानी। गांधी जयंती पर घोषित ड्राई डे के बावजूद अवैध शराब के परिवहन और बिक्री का खेल जारी…

    48 घंटे में आदित्य राणा हत्याकांड का खुलासा, तीनों नामजद आरोपी गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsविवाद सुलझाने के बहाने घर बुलाकर की गई थी हत्या, .315 बोर का तमंचा बरामद हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने भगवानपुर में हुए आदित्य उर्फ…