हल्द्वानी। पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में हुई बुजुर्ग सुरेश पांडे की मौत के बाद जनता का गुस्सा भड़क उठा। सोमवार को विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों लोगों ने पंचक्की रोड स्थित USDDA के कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने विभाग की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि इस मार्ग पर USDDA द्वारा निर्मित बड़े-बड़े खुले एवं असुरक्षित सीवर चैम्बर और टूटी सड़क इस दुर्घटना का प्रमुख कारण बनी हैं। स्थानीय नागरिकों द्वारा समय-समय पर इन खुले चैम्बरों के संबंध में चिंता जताई गई थी, किन्तु संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान विधायक ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, USDDA, नगर निगम तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लगभग 15 दिन पूर्व ही संबंधित पुलिस अधिकारी से उक्त मार्ग को वन-वे घोषित करने का आग्रह किया था, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। दुर्भाग्यवश उनके सुझाव को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसका दुष्परिणाम आज एक सम्मानित नागरिक की मृत्यु के रूप में सामने आया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल छिम्मवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, पूर्व मेयर प्रत्याशी ललित जोशी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, पार्षद मुकुल बल्यूटिया, पार्षद हरीश मेहता, एन.बी गुणवंत, अवध बिहारी शर्मा, देवेन्द्र धर्मसत्तू, पार्षद रवि जोशी, धर्मवीर, हेमंत शर्मा, नवीन पांडेय, जया कर्नाटक, पुष्पा मेहता, मीनाक्षी नयाल , रेणू तोमर, चंद्रमोहन ठाकुर, जीवन कार्की, मोहन बिष्ट, महेशनान्द, गिरीश पांडे, गोविंद बगड़वाल, जगमोहन बगड़वाल, खीमानन्द पांडे, मलय बिष्ट, नीतिन भट्ट,कैलाश शाह, दीपक शाह, देवेन्द्र नेगी, जिज्ञासु भट्ट, लक्ष्मीकांत, लाल सिंह पवार सहीत अन्य लोग मौजूद रहे।











