नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 121 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार……

Spread the News

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत नैनीताल पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। बनभूलपुरा पुलिस और SOG ने संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

SSP मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ अमित कुमार एवं दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान गौला बाईपास रोड के पास एक संदिग्ध युवक मोहम्मद उमेर (24) निवासी जिला बरेली को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 121 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में FIR No. 31/26 (धारा 8/21 NDPS Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं जिले के रामनगर में पुलिस ने 9.84 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है और लालकुआं से दो अभियुक्तों को 7.68 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने साफ किया है कि नशे का कारोबार करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हमारा लक्ष्य नैनीताल को पूरी तरह से नशामुक्त बनाना है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…