बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण पर कल होनी है सुनवाई, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च..Video..

Spread the News

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण की माननीय सुप्रीम कोर्ट में 24 फरवरी 2026 को होने वाली सुनवाई के मद्देनजर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। एहतियातन क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

SSP डॉ. मंजुनाथ टी0सी0 ने सभी अधीनस्थ प्रभारियों को कार्यवाही के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश दिए है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अत्याधुनिक अस्लाहों के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल, फायर यूनिट, टियर गैस, ड्रोन यूनिट्स एवं पीएसी की तैनाती की गई है।

पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु रेलवे स्टेशन, लाईन नं0 17, इन्द्रानगर बड़ी रोड, मुजाहिद चौक, गोपाल मंदिर, ठोकर, शनि बाजार रोड, छोटी रोड इन्द्रानगर, ताज मस्जिद, 16 नंबर तिराहा, गांधी नगर, लाईन नंबर 8, चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, भारद्वाज चौराहा, रेलवे स्टेशन गेट आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल, थाना पुलिस बल, पीएसी सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।

SSP NAINITAL की क्षेत्रवासियो से अपील है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करें, तथा अग्रिम कार्यवाही में शासन प्रशासन का सहयोग करें। शांति व्यवस्था बनाए रखें, अफवाह न फैलाएं, किसी भी तरह की गलत बयानबाजी तथा किसी प्रकार का व्यवधान करने एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास न करें। जनपद पुलिस फील्ड के साथ साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी सतर्क दृष्टि बनाए हुए है, कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी तरह की पोस्ट करने से बचें।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस का ऑपरेशन प्रहार,अवैध तमंचे एवं चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। SSP नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।…

    तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला कादिर गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। हाथ में नंगी तलवार लेकर वाहन पर हमला कर तोड़-फोड़ करने और क्षेत्र में दहशत फैलाने के आरोपी को पुलिस ने तलवार सहित गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त…