उत्तराखंड हल्द्वानी: बालिका से दुष्कर्म के आरोपी के हिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग, बुद्ध पार्क में किया प्रदर्शन

Spread the News

हल्द्वानी। नैनीताल में बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर बुद्ध पार्क में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में एक धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने के दौरान नैनीताल में बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में दोषी व्यक्ति के खिलाफ फास्ट्रेक कोर्ट का गठन कर जल्द सुनवाई करने की मांग की गई। पनेरु ने घटना के लिए  पुलिस और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि  देवभूमि जैसे शांत रहने वाले नैनीताल की वादियों में इस तरह का अशांत माहौल पैदा हुआ इसके लिए कहीं न कहीं सिस्टम भी जिम्मेदार है। कहा कि नैनीताल के व्यवसाययों का पूरा व्यवसाय एक दिन की घटना से काफी पीछे चला गया है। पनेरु ने कहा कि आए दिन और असामाजिक तत्वों द्वारा सीधे साधे लोगों को धमकाया जा रहा है लेकिन जिले की पुलिस अब तक ऐसे अपराधी को नहीं पकड़ पाई है। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से प्रकरण हैं जिसमें पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा अगर शीघ्र ही जिले में अमन चैन कायम नहीं हुआ तो वह नैनीताल पुलिस के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे। धरना प्रदर्शन में पहाड़ी आर्मी के हरीश रावत, नारायण सिंह बरगली, प्रबल दरमवाल, नवीन आर्य, बद्री सिंह बरगली, राकेश नैनवाल, शुभम लटवाल, मुकेश कुमार, सुरेश कुमार, राजेंद्र कांडपाल आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…