उत्तराखंड हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर ने किया गौलापुल और क्षतिग्रस्त मार्ग का निरीक्षण, मानसून से पूर्व सुरक्षा कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

हल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शुक्रवार को गौला पुल, रेलवे एवं मानसून से पूर्व किए जा रहे कार्यों का स्थानीय विधायक, सिंचाई, लोनिवि, एनएचएआई, रेलवे एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी सुरक्षा कार्य मानसून से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर ने किया गौलापुल और क्षतिग्रस्त मार्ग का निरीक्षण, मानसून से पूर्व सुरक्षा कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं सक्षम अधिकारी की अनुपस्थिति पर आयुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और स्पष्टीकरण तलब किया।

गौला पुल पर बाढ़ सुरक्षा के दृष्टिगत एनएचएआई द्वारा चेकडैम एवं एप्रोच सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिस पर सिंचाई विभाग ने आपत्ति दर्ज की है। सिंचाई विभाग का कहना है कि चेकडैम बनने से जलधारा रुक सकती है, जिससे हल्द्वानी को जोड़ने वाली प्रस्तावित सड़क और एप्रोच दीवार को नुकसान हो सकता है।  इस पर आयुक्त ने समस्या के समाधान हेतु शीघ्र ही एनएचएआई, सिंचाई और लोनिवि विभाग के साथ बैठक किए जाने की बात कही। आयुक्त ने पुल के ऊपरी सतह पर नदी के चैनलाइजेशन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे नदी का प्रवाह बीच में रहेगा और किनारों पर कटाव नहीं होगा।

इसके पश्चात आयुक्त ने तीनपानी ओवरब्रिज के नीचे रेलवे फाटक के निकट अंडरपास का निरीक्षण किया, जिसे एनएचएआई द्वारा बंद कर दिया गया है। हाथीखाल क्षेत्र के लोगों द्वारा अवगत कराया गया कि लगभग 400 किसानों को अंडरपास न होने के कारण उन्हें लगभग 5 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे आवागमन में असुविधा हो रही है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अंडरपास स्वीकृत था, परंतु एनएचएआई द्वारा डिज़ाइन में परिवर्तन किए जाने के कारण इसे बंद कर दिया गया। आयुक्त ने कहा कि इस विषय पर एनएचएआई और रेलवे अधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक कर समाधान निकाला जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को सुविधा हो सके।

निरीक्षण के दौरान विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, प्रभागीय वन अधिकारी हिमांशु बांगरी, मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ल, मुख्य अभियंता लोनिवि पी.एस. बृजवाल, उपजिलाधिकारी राहुल साह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
  • Related Posts

    खेत में हुआ खूनी विवाद! 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पेट में लगी गोली, दिल्ली रेफर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग…

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…