हल्द्वानी: अतिक्रमण और चोरी का सामान खरीदने व बेचने वालों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, गोदाम सील कर की जा रही मुकदमे की तैयारी….

हल्द्वानी। बनभूलपुरा चोरगलिया रोड पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने और कुछ प्रतिष्ठानों द्वारा चोरी का सामान खरीदने व बेचे जाने की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी गोपाल चौहान के नेतृत्व में प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान चोरगललिया रोड क्षेत्र में विभिन्न दुकानों और गोदामों की जांच की गई। जांच के दौरान एक प्रतिष्ठान में नगर निगम द्वारा नालियों पर लगाई जाने वाली चोरी की गई लोहे की सात जालियां बरामद की गई। नगर निगम द्वारा उक्त प्रतिष्ठान के कब्जेदार के विरुद्ध (FIR) दर्ज कराई जा रही है।

एक अन्य प्रतिष्ठान में पुराने टीएमटी सरियों का उपयोग कर टीएमटी स्क्वायर बनाने का कार्य किया जा रहा था। टीम द्वारा गोदाम खुलवाकर निरीक्षण किया गया, जहाँ पुराने व उपयोग में लाए जा चुके सरियों की भारी मात्रा बरामद हुई। प्रतिष्ठान स्वामी मौके पर मौजूद समान का कोई वैध दस्तावेज अथवा खरीद-बिक्री का अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर बरामद सामग्री को चोरी का होने की आशंका के आधार पर गोदाम को सील कर दिया गया एवं गोदाम के मालिक को दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।

निरीक्षण के दौरान सामने आया कि नशेड़ियों द्वारा विभिन्न स्थानों से सरिए एवं अन्य धातु सामग्री चोरी कर इन्हें इन्हीं दुकानों में बेचा जाता है।

एक अन्य प्रतिष्ठान पर दो नाबालिग लड़के कार्य करते हुए पाए गए। मौके पर उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। लेबर इंस्पेक्टर को बाल श्रम अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा स्थानीय पुलिस को समस्त प्रकरणों की विस्तृत जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस संयुक्त अभियान में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, हल्द्वानी, उपजिलाधिकारी राहुल शाह तथा एसएनए गणेश भट्ट उपस्थित रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चोरी की सामग्री का भंडारण, बाल श्रम एवं अतिक्रमण जैसी गतिविधियाँ गंभीर अपराध हैं, जिन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में नियमित निगरानी एवं छापामारी जारी रहेगी।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; छह बाइक बरामद

    हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल से चुराते थे दोपहिया वाहन, मैकेनिक चोरी की बाइक के पार्ट्स काटकर बेचता था हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह…

    घर का ताला तोड़ उड़ाए जेवर, 19 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो सगे भाई…

    50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचे शातिर चोर, 2.69 लाख के जेवरात बरामद हल्द्वानी। लालकुआं के आजाद नगर में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के…