हलद्वानी। मार्किट माफियाओं के हौंसले बुलंद, शहर के बीचों-बीच बन गई 77 दुकानें, जिम्मेदार रहे बेखबर…..देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी। शहर के बीचों बीच शारदा मार्केट में दुकानें बनाई जा रही हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची प्राधिकरण और निगम की टीम नजारा देख चकित रह गई, यहां धड़ल्ले से दुकानों के निर्माण के साथ ही नजूल भूमि पर रास्ते का भी निर्माण भी किया जा रहा था। टीम के पहुंचते ही कार्य में लगे मिस्त्री और मजदूर इधर-उधर भागने लगे।

 

पार्षद रवि जोशी ने इस मामले पर विरोध करते हुए नगर आयुक्त ऋचा सिंह से इस संबंध में अनुमति लिए जाने की जानकारी मांगी तो पता चला कि यहां दुकान निर्माण की अनुमति नहीं ली गई है।

यही नहीं माफिया ने यहां सड़क पर टाइल भी लगवाई है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बिना नक़्शे के किए जा रहे निर्माण कार्य पर चेतावनी देते हुए चालान कर दिया।

जानकारी के अनुसार यहां पर 77 दुकानों का निर्माण हो रहा था, तथा एक दुकान 90 लाख रूपये राखी गई है। अब सवाल ये है कि शहर के बीचों बीच इतनी बड़ी संख्या में दुकानों का निर्माण क्या बिना विभागीय तालमेल के संभव है।

वही स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि किसी भी आवास और व्यावसायिक प्रतिष्ठान के बनाने के लिए लोगों को प्राधिकरण के सैकड़ों चक्कर काटने पड़ते हैं। वहीं किस तरह से बिना अनुमति के इतनी बड़ी संख्या में दुकानों का निर्माण हो रहा है, जबकि आम आदमी को अपने आवास का नक्शा पास करने के लिए भी भरी मशक्कत उठानी पड़ती है। अब देखना यह है कि प्राधिकरण इस अवैध निर्माण पर किस तरहां की कार्रवाई को अमल में लाता है।

  • Related Posts

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…