हल्द्वानी: युवती की अश्लील वीडियो वायरल होने से टूटी शादी, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। मुखानी थानाक्षेत्र में युवती की अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। यहां मुखानी निवासी युवती ने अपने मित्र के खिलाफ अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती के अनुसार वीडियो वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई।

पुलिस की दी तहरीर में युवती ने कहा कि छह जून को उसकी लामाचौड़ निवासी युवक से शादी होनी थी। बताया कि पूर्व में मित्र रहे एक युवक के पास उसकी अश्लील फोटो-वीडियो थी। 20 मई को युवक ने मेरी यह वीडियो मेरे होने वाले देवर को भेज दी। फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसने मेरी अश्लील तस्वीरें और मैसेज भी वायरल कर दिए। जिससे मेरी शादी टूट गई।

कार्ड बंटने के अलावा शादी की खरीदारी के साथ ही अन्य बुकिंग के एडवांस पैसे भी दे दिए गए थे। कहा, आरोपी ने अक्तूबर 2024 में भी यही हरकत की थी। तब शिकायत करने पर आरोपी ने पुलिस के सामने माफी भी मांग ली थी।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि आरोपी मोहन सिंह चौधरी निवासी चंपावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुखानी पुलिस को गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
  • Related Posts

    गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन…

    431 गौला और 50 नंधौर के वाहनों को मिली राहत, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम भी हुआ हस्तांतरण हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य से जुड़े…

    आईआईटी रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने फंदे से लटककर दी जान…

    रात में कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव, गाजियाबाद का रहने वाला था 20 वर्षीय छात्र रुड़की। आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में शुक्रवार देर रात एक छात्र का…